कसमार (बोकारो): विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित शिक्षक केदारनाथ महतो का जन्मदिन कोइरीजारा में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सवमय माहौल से सराबोर रहा। शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय कर्मियों ने एकजुट होकर केक काटा और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित साथियों ने शिक्षक केदारनाथ महतो के शैक्षणिक योगदान, अनुशासनप्रियता एवं विद्यार्थियों के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि वे विद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनकी शिक्षण शैली विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
जन्मदिन पर मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत शिक्षक केदारनाथ महतो ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ शिक्षा सेवा में लगे रहने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
