झारखण्ड पेटरवार बोकारो

विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने खेलो झारखंड तीन दिवसीय प्रतियोगिता का फीता काटकर किया उद्घाटन

आज के बच्चे कल का भविष्य है बच्चे पहले पढ़े लिखे खेल कूद , नाचो गाओ हंसो साथ में अधिकार के लिए लड़ो : डॉ. लंबोदर महतो

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार : पेटरवार खेलो झारखंड 2024-25 का प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ पेटरवार प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में हुआ। गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, सांसद प्रतिनिधि सुधीर कुमार सिन्हा एवं जिप सदस्य प्रहलाद महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

विधायक ने संबोधित करते हुए कहा की आज के बच्चे कल का भविष्य है बच्चे पहले पढ़े लिखे खेल कूद , नाचो गाओ हंसो साथ में अधिकार के लिए लड़ो। बच्चे पढ़ाई के साथ खेल में भी अपना करियर का निर्माण कर सकते हैं। प्रथम दिन अंडर 14 में बालक व बालिका वर्ग के क्लास वन से लेकर क्लास नौ तक के बच्चे शामिल हुए। 100 मीटर दौड़ 200 मीटर, 400 , 600 मीटर दौड़ , कबड्डी,खो-खो उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उपस्थित अतिथियों के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुमार कौशलेश,विकास चंद्र मेहता,इकबाल, विवेक कुमार सिंह, रामकुमार महतो, बीरबल महतो, रमेश मुर्मू, स्वर्णालता, रीना अग्रवाल, अनिता कुमारी, एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थी।

Related posts

जेएससीए में दिशोम गुरू स्व शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

admin

कसमार : कक्षा 1 से लेकर 8 तक के विद्यार्थियों के बीच स्कूल बैग का वितरण

admin

गुरु गोबिंद सिंह टेक्निकल कैंपस के तीन छात्रों का पावरिका लिमिटेड में चयन

admin

Leave a Comment