झारखण्ड राँची राजनीति

विधायक राजेश कच्छप ने विधानसभा क्षेत्र में तीन पुलों की स्वीकृति दिलाया, शिलान्यास जल्द

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): खिजरी विधायक राजेश कच्छप के अनुशंसा पर खिजरी विधानसभा क्षेत्र में तीन पुलों की स्वीकृति मिली है जिसमें

  1. नामकुम प्रखण्ड के सिलवे पंचायत के ग्राम गढ़ा टोली में गुंगा नाला पर पुल का निर्माण। (₹329.9000 लाख)
  2. रामपुर पंचायत के ग्राम बुदरी में पुल का निर्माण। (₹308.0800 लाख)
  3. लाली पंचायत के ग्राम गरुड़पिड़ी से बारेडण्डा के बीच टुंडी नदी पर पुल का निर्माण। (₹304.76100 लाख)

इस अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रत्येक गांवों को मुख्य पथों से जोड़ कर आम जनता का सुविधा पहुँचाना। स्वीकृत पुल ग्रामीणों के वर्षों पुरानी माँग थी। खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने अपनी चुनावी वादों को पूरा करते हुए तीनों पुल की स्वीकृति दिलाया तथा विभाग मंत्री डॉ इरफान अंसारी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया एवं खिजरी के जनता को बधाई दी। तीनों पुल की शिलान्यास बहुत जल्दी किया जाएगा।

ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार विकास की किरण पहुँची है जो खिजरी विधानसभा के विधायक राजेश कच्छप ने आज पुरा करके तीनों पुल का स्वीकृति दिलाया।

Related posts

Jharkhand: हेमंत सरकार को हाईकोर्ट ने दिया झटका, कर्मचारी चयन परीक्षा मानदंड में किए गए संशोधन को किया रद्द

admin

आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति का सावन सिंधारा 27 अगस्त को स्वर्ण भूमि बैंक्विट में

admin

योगिक साइंस एवं नेचुरोपैथी विभाग के छात्र-छात्राओं का जज एवं कोच ट्रेनिंग सेमिनार में उत्कृष्ट प्रदर्शन

admin

Leave a Comment