झारखण्ड राँची

विधि-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण को लेकर चैम्बर–पुलिस संवाद

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : शहर की विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को चैम्बर भवन में झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स की बैठक सिटी एसपी पारस राणा, सिटी डीएसपी केवी रमन एवं कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के साथ आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों को मिल रही रंगदारी व धमकी भरे कॉल्स सहित कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस के त्वरित प्रयासों की सराहना की और पेट्रोलिंग बढ़ाने, नए थाना निर्माण व अतिरिक्त बल की मांग रखी। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि अपराध नियंत्रण हेतु निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं और धमकी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।

उन्होंने सीसीटीवी, अलार्म सिस्टम लगाने की सलाह दी और 112 पर त्वरित सहायता का भरोसा दिलाया। बैठक में पुलिस-व्यापारी समन्वय बढ़ाने पर सहमति

Related posts

भाजपा शासित राज्यों में दलित-आदिवासियों पर अत्याचार का आरोप, प्रधानमंत्री से संज्ञान लेने की मांग

admin

झारखंड अभिभावक संघ ने झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

admin

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में “नेशन फॉर मिडिएशन” को लेकर बैठक, मध्यस्थता के महत्व पर हुई चर्चा

admin

Leave a Comment