गोमिया झारखण्ड बोकारो राँची राजनीति

विभिन्न पार्टियों के सैकड़ो लोगो ने थामा झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का दामन, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

गोमिया (ख़बर आजतक) : अध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सह गोमिया के पूर्व विधायक श्री योगेंद्र प्रसाद महतो के प्रति आस्था और विश्वास व्यक्त करते हुए गोमिया विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों लोग आजसू पार्टी और भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। जिसमें विभिन्न पंचायतों के दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल हैं। राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में सभी ने झामुमो का दामन थामा है।

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं श्री महतो ने पार्टी चुनाव चिन्ह का अंग वस्त्र भेंटकर सभी का झामुमो परिवार में स्वागत किया। झामुमो में शामिल होने के बाद सभी ने कहा कि अध्यक्ष सह पूर्व विधायक श्री योगेंद्र प्रसाद के ज्वलंत मुद्दों पर मुखरता से आवाज उठाकर निराकरण करने, हर समय जनता के बीच उपलब्ध रहने और सहज राजनीति एवं राज्य में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में हर वर्ग चाहे वह महिलाएं हों, युवा हों या बुजुर्ग सभी को कल्याणकारी योजनाओं के जरिए मिले रहे लाभ एवं समुचित विकास से प्रेरित होकर आज झामुमो में शामिल हुए हैं।

श्री सोरेन एवं पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक श्री महतो ने कहा कि इस कारवां को और मजबूत करना है। आपका विश्वास ही हमारी ताकत है। आप सभी पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों का गांव टोलों तक प्रचार प्रसार करें एवं संगठन को मजबूत बनाएं।

इन लोगों ने थामा झामुमो का दामन

आजसू पार्टी छोड़कर तुलबूल के फिकरु साव, मकुन साव, जलेश्वर साव, जितेंद्र साव, टुनटुन साव, छोटका साव, निर्मल प्रजापति, विनोद तुरी, यदु तुरी, हरि तुरी, उपमुखिया नरेश साव, वार्ड सदस्य बैजनाथ प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, रोहित प्रजापति, अशोक साव, सीताराम प्रजापति, रामू प्रजापति, संदीप साव, राजेंद्र प्रजापति, तुलबुल चैलियाटांड़ के दुलार केवट, प्रकाश केवट, महेंद्र केवट, शिबू केवट, भोला प्रसाद साव, नारायण केवट, तुलबुल बिरसा से प्रकाश यादव, संतोष यादव, बंशी यादव, सहदेव यादव, गंगा प्रजापति, जोलो साव, पवन प्रजापति, मनोज यादव, तेतरियाटांड़, होसिर से संजय करमाली, साड़म के राजेश राम, सहदेव सिंह, जैकी पंडा, बड़कीपुन्नू के नीरज, ललपनिया से राजेश साव, चंदन साव, अजय भगत, दिलीप, दीपक नायक, मिर्जापुर पेटरवार के विनोद कुमार शर्मा, पलिहारी गुरूडीह से वार्ड सदस्य पूनम देवी, स्वांग उत्तरी की अमरावती देवी, महेंद्र भुईयां, पंचायत समिति सदस्य धनेश्वरी देवी, बांध के पूर्व उपमुखिया लाल यादव, पलिहारी गुरुडीह के पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेश भारती, हजारी से वार्ड सदस्य अर्जुन प्रजापति, स्वांग उत्तरी से ग्राम संगठन अध्यक्ष छाया देवी, कोषाध्यक्ष समा परवीन, मधुकरपुर, कसमार से धनंजय स्वर्णकार, सोनपुरा के नसीम अंसारी, पेटरवार के शिवशंकर प्रसाद, सिंहपुर के पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार महतो आदि शामिल हैं। वहीं, पेटरवार भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रखंड अध्यक्ष चरगी निवासी गंगाधर बेदिया, मो हारून रशीद(2019 के पूर्व झामुमो में थे, पुनः वापस), कथारा पंचायत के मुखिया पति सत्येंद्र कुमार दास, झिरकी से इम्तियाज अंसारी ने भी झामुमो का दामन थामा है।

Related posts

अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन का हुआ पोस्टर विमोचन।

Nitesh Verma

राँची पहुँचे हिमंता विस्वा सरमा, बोले – “झारखण्ड काँग्रेस व झामुमो के विधायक भाजपा के संपर्क में”

Nitesh Verma

जनता दरबार में विशेष कार्य पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की शिकायत और तत्काल निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित किया

Nitesh Verma

Leave a Comment