झारखण्ड राँची

विश्व आदिवासी दिवस पर संजय सेठ ने दी बधाई

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विश्व आदिवासी दिवस पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी प्रकृति के उपासक और संस्कृति के संरक्षक हैं। आदिवासी समाज जो सदियों से अपनी अनूठी जीवन शैली अपनी संस्कृति परंपराओं और ज्ञान के साथ मानव को समृद्ध करते आए हैं संघर्ष शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। आदिवासियों का आदर्श पूर्ण जीवन निःस्वार्थ भाव से प्राकृतिक और मानव समाज के लिए किया गया उनका कार्य हम सब के लिए अनुकरणीय है।

वहीं संजय सेठ ने कहा कि भगवान राम के काल की बात हो या भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम। हर कदम पर आदिवासी समाज ने त्याग, संघर्ष, वीरता और बलिदान की अद्भुत मिसाल पेश किया है। आपकी जीवनशैली अनुकरणीय है।

Related posts

नारी शक्ति के बिना किसी संगठन या समाज की कल्पना अतिशयोक्ति होगी : राजेंद्र सिंह

admin

राज्यपाल से मिले झारखण्ड चैंबर के नवनिर्वाचित सदस्यों का शिष्टमंडल

admin

राज्यपाल से मिला सैनिक कल्याण निदेशालय का शिष्टमंडल, सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लगाया बैज

admin

Leave a Comment