झारखण्ड धनबाद

विश्व महासागर दिवस पर एनसीसी कैडेटो ने निकाली जागरूकता रैली

धनबाद (प्रतीक सिंह) : हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. इसे मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य महासागरों के महत्व और समुद्री संसाधनों के संरक्षण के बारे में लोगों को जागरुक करना है.

इसी कड़ी में 5 झारखण्ड गर्ल्स इंडिपेंडेंट कंपनी तथा 36 झारखण्ड बटालियन एनसीसी कैडेट द्वारा शहर में जागरूकता रैली निकाली गई. रैली के माध्य्म से एनसीसी कैडेटो ने पर्यावरण संरक्षण के साथ – साथ जल बचाव के प्रति जागरूक किया.एनसीसी कैडेट राज प्रिया और प्रशांत कुमार ने बताया कि समुद्र के बिना धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. समुद्र कई रूपों में इंसानों के जीवन को सुलभ बनाने का काम करता है. यह इंसानों का ही नहीं, कई अन्य जीवों का भी पोषण करता है.

Related posts

तकनीकी शिक्षा में नैतिक मूल्यों का अनुपालन आवश्यक: प्रो. गुरुसामी

admin

राँची : केन्द्रीय सरना समिति की बैठक संपन्न, सरहूल को धूमधाम से मनाने का लिया निर्णय

admin

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में ‘आरएमडीए 2026’ का भव्य समापन

admin

Leave a Comment