झारखण्ड राँची राजनीति

विहिप ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पुत्र उदय निधि स्टालिन का किया पुतला दहन, विहिप द्वारा कड़ी कार्रवाई की माँग

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पुत्र उदय निधि स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक धमकी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मामला कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत के अलग-अलग जिलों में स्टालिन का पुतला दहन किया गया। विगत दिनों तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पुत्र उदय निधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को डेंगू और मच्छर की तरह कुचलकर मार देने की बात कही गई थी। इस मामले की विश्व हिंदू परिषद द्वारा घोर निंदा की गई।

इस दौरान कहा गया कि यह अपमान पूरे विश्व में रहे करोड़ो सनातनियों का अपमान है। अपमान के विरोध में विश्व हिंदू परिषद जमशेदपुर में साकची गोल चक्कर पर , सिमडेगा के महावीर चौक पर एवं अन्य स्थानों में विहिप, बजरंग दल के द्वारा उदयानिधि स्टालिन का पुतला दहन कर उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की माँग की हैं।

Related posts

“आदित्य विक्रम आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत वार्ड 29 के आमलोगों से मिले आदित्य, कहा – “आपके समस्याओं को लेकर जल्द नगर आयुक्त से मिलूँगा”

admin

चार्ज सीटेड अपराधी को थानेदार बनाने की क्या मजबूरी है राज्य सरकार को: बाबूलाल मरांडी

admin

BSL NEWS: बीएसएल का ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर आरंभ

admin

Leave a Comment