झारखण्ड राँची राजनीति

व्यापारियों से नफरत, दलालों से प्यार की राजनीति कर रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: आदित्य साहू


राँची (ख़बर आजतक) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का रवैया राज्य के व्यापारियों के प्रति अपमानजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन को व्यापारियों से नफरत है, जबकि दलालों और बिचौलियों से विशेष प्रेम है, इसी कारण राज्य में बिचौलिया तंत्र फल-फूल रहा है।


आदित्य साहू ने कहा कि व्यापारी समाज लाखों लोगों की रोजी-रोटी से जुड़ा है, ऐसे में संवैधानिक पद पर बैठकर उन्हें गाली देना निंदनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री के कोयला रोकने वाले बयान पर कहा कि झारखंड किसी की जागीर नहीं, बल्कि साढ़े तीन करोड़ जनता का राज्य है और यह भारत का अभिन्न हिस्सा है।
उन्होंने भ्रष्टाचार, अवैध उत्खनन, अपराध, फिरौती और तस्करी रोकने की मांग करते हुए कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से झारखंड को व्यापक लाभ मिला है। प्रेसवार्ता में पार्टी पदाधिकारी मौजूद

Related posts

अजय नाथ झा ने बोकारो के नए उपायुक्त के रूप में संभाला पदभार

admin

रोटरी के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ब्लीचिंग पाउडर का मुफ्त वितरण

admin

सीसीएल से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

admin

Leave a Comment