झारखण्ड राजनीति विश्व

शशि शेखर ने अल्पाइन स्टाइल में फतह की 6,070 मीटर ऊँची यूटी कांगड़ी-I चोटी



झारखंड के झंडे को हिमालय की ऊँचाइयों तक पहुँचाया

बोकारो (ख़बर आजतक) : झारखंड के युवा पर्वतारोही शशि शेखर ने लद्दाख स्थित 6,070 मीटर ऊँची यूटी कांगड़ी-I चोटी को अल्पाइन स्टाइल में फतह कर नया इतिहास रच दिया। उन्होंने यह कठिन अभियान बिना किसी पोर्टर, शेर्पा या बाहरी सहायता के पूरी तरह आत्मनिर्भर रूप में पूरा किया।

13 जून को लेह से अभियान शुरू हुआ। 14 जून को वे बेस कैंप पहुँचे और 15 जून की रात 3 बजे अंतिम चढ़ाई शुरू की। पाँच घंटे की कठिन चढ़ाई के बाद 7:50 बजे उन्होंने चोटी पर भारत का तिरंगा और झारखंड पर्यटन का झंडा फहराया।

शशि के साथ उनके मित्र फुंसोग नामग्याल भी इस सफलता के सहभागी बने। दोनों ने तीव्र बर्फीली हवाओं और अत्यधिक ठंड जैसी विषम परिस्थितियों का बहादुरी से सामना किया।

यह अभियान झारखंड की साहसिक संस्था Lambda Adventure द्वारा आयोजित किया गया।

पूर्व में शशि माउंट अकोंकागुआ, एल्ब्रुस, लोबुचे ईस्ट और मणिरंग जैसे शिखरों पर चढ़ चुके हैं। उनका लक्ष्य है — “Seven Summits Challenge”, यानी सातों महाद्वीपों की सबसे ऊँची चोटियों को फतह करना।

उनकी उपलब्धि पर सहयोगिनी संस्था सहित कई लोगों ने बधाई दी है।

Related posts

मिथिला अकैडमी पब्लिक स्कूल टीचर ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

admin

बीएसएल में सुश्री राजश्री बनर्जी ने संभाला अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) का पदभार

admin

आईआइसीएम में कैपेसिटी बिल्डिंग पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का अयोजन

admin

Leave a Comment