झारखण्ड राँची राजनीति

शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए झामुमो ने राँची के दुर्गा मंदिर में किया हवन-पूजन

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): झामुमो के संस्थापक एवं दिशोम गुरू शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर पार्टी द्वारा आज एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यह हवन-पूजन राँची के रातू रोड स्थित माँ दुर्गा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में झामुमो के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस हवन पूजन में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय मुख्य रूप से शामिल हुए और उन्होंने माँ दुर्गा से दिशोम गुरू के जल्द स्वस्थ होकर सकुशल वापसी की प्रार्थना की।

इस धार्मिक आयोजन के सफल संचालन में आशुतोष वर्मा एवं विक्की यादव की विशेष भूमिका रही। इनके अलावा हवन में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल रहे।

पवन जेडीया – केन्द्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य

अश्विनी शर्मा – केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य

डॉ. हेमलाल मेहता, धर्मेंद्र सिंह, सोनू मुंडा, आदिल इमाम, जनक नायक

डॉ. तालकेश्वर महतो, कुदूस अंसारी, आफताब आलम, अरुण वर्मा

सोहेल खान, प्रदीप मिर्धा, आशुतोष वर्मा, सज्जाद अंसारी, अंकिता वर्मा

महादेव मुंडा, जीत गुप्ता, पुष्पा बरदेवा, अनमोल रतन सांचा सहित अनेक कार्यकर्ता

सभी उपस्थितजनों ने मंत्रोच्चारण और अग्निहोत्र के माध्यम से दिशोम गुरु की स्वास्थ्य-लाभ की कामना करते हुए सामूहिक प्रार्थना की।

झारखंड के जननायक शिबू सोरेन के लिए जनभावनाओं का उमड़ता सैलाब

इस आयोजन ने यह दर्शा दिया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के प्रति झामुमो कार्यकर्ताओं और झारखंड की जनता में गहरी श्रद्धा और सम्मान है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि मां दुर्गा की कृपा से शिबू सोरेन जी शीघ्र स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा के पथ पर लौटेंगे।

Related posts

नृपेन्द्र नाथ ने संभाला सीएमपीडीआई में निदेशक (तकनीकी) का पदभार

admin

आदिवासी संगठन का सरना कोड को लेकर भारत बंद असरदार

admin

बोकारो : दिनदहाड़े घर में घुसकर अकेली महिला से चेन छिनतई की कोशिश

admin

Leave a Comment