झारखण्ड राँची राजनीति

शिबू सोरेन को भारत रत्न देने और मोराबादी आवास को संग्रहालय बनाने की मांग

राँची: आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आदिवासी आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की है।

श्री नायक ने अपने पत्र में कहा कि वे आदिवासी समुदाय और झारखंड के लाखों लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और झारखंड राज्य के निर्माण के लिए समर्पित रहा है। उनके योगदान ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में आदिवासी पहचान को सशक्त बनाया।

उन्होंने तीन मुख्य मांगें रखीं—

  1. भारत रत्न सम्मान: शिबू सोरेन को सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक योगदान के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया जाए।
  2. मोराबादी आवास को संग्रहालय बनाना: रांची स्थित उनके आवास को संग्रहालय में बदलकर उनके जीवन और आदिवासी आंदोलन से जुड़ी सामग्री को प्रदर्शित किया जाए।
  3. शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल करना: शिबू सोरेन के जीवन परिचय को झारखंड के स्कूल और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, ताकि नई पीढ़ी उनके संघर्ष और नेतृत्व से प्रेरित हो।

श्री नायक ने कहा कि इन मांगों को पूरा कर शिबू सोरेन की विरासत को संरक्षित करना न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

Related posts

राँची जिले में पहली बार पुरुषों से अधिक हुई महिला मतदाता

admin

राजनीतिक एवं सामाजिक परिदृश्य बदलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ें कार्यकर्ता : सुदेश

admin

जिला परिवहन पदाधिकारी ने दिया प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

admin

Leave a Comment