झारखण्ड राँची राजनीति

शिबू सोरेन से मिले सुबोधकान्त, दी नववर्ष की शुभकामनाएँ

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): नए साल के मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकान्त सहाय शनिवार को दिशोम गुरू शिबू सोरेन से उनके आवास में जाकर मिले। उन्होंने पुष्पगुच्छ देकर शिबू सोरेन को नववर्ष की शुभकामनाएँ दी। दोनों ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई देने के बाद करीब आधे घंटे साथ बैठकर चर्चा की। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने राज्य में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा किया। दोनों ने आगामी लोकसभा चुनाव और इंडिया गठबंधन के तहत एकजुटता भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने पर भी चर्चा की।

वहीं बाहर निकलने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकान्त सहाय ने कहा कि शिबू सोरेन और हम बहुत पुराने साथी है। नववर्ष की बधाई देने के लिए गुरुजी के पास आये थे। इस दौरान राजनीतिक परिपेक्ष्य में भी चर्चा की गई।

Related posts

दिव्यम फाउंडेशन ने किया स्वामी विवेकानन्द की 162वीं जयंती का आयोजन

admin

गोमिया : मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गणेश चतुर्थी व हरिकीर्तन कार्यक्रमों में की शिरकत

admin

रोटरी क्लब चास ने कांवरियों के लिए लगाया सेवा शिविर

admin

Leave a Comment