झारखण्ड राँची राजनीति

शिवराज सिंह चौहान ने इरफान अंसारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा – “इरफान सिर्फ सीता सोरेन नहीं बल्कि झारखण्ड की बहन बेटी के साथ देश की नारी का भी अपमान”

नितीश_मिश्र राँची

राँची(खबर_आजतक): केंद्रीय मंत्री सह झारखण्ड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि इरफान अंसारी को शर्म आनी चाहिए। जिस तरह उन्होंने सीता सोरेन के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। वह सिर्फ सीता सोरेन का ही नहीं बल्कि झारखण्ड की बहन-बेटी के साथ देश की नारी शक्ति का भी अपमान है। उनको यह नहीं मालूम कि सीता सोरेन स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बहु हैं। साथ ही सीएम हेमन्त सोरेन की भाभी भी हैं। हेमन्त सोरेन को अगर शर्म है तो इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से बाहर निकाल कर फेंक दें।

Related posts

Exemplary performance of DPS Bokaro Students in International Sanskrit Olympiad – wins 85 Medals including 34 Gold

admin

राज्य में ग़रीब, आदिवासी, दलित का मारा जा रहा हक: संतोष सोनी

admin

मृत उत्पाद सिपाही के अभ्यर्थियों के आश्रित परिवार को ₹50 लाख मुआवजा अविलंब दे सरकार : विजय शंकर

admin

Leave a Comment