झारखण्ड राँची राजनीति

शिवराज सिंह चौहान से मिले खीरू,आगामी विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा

राँची(खबर_आजतक): जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने भारत सरकार के कृषि मंत्री और प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से मुलाक़ात की। उनके साथ पार्टी के प्रदेश महासचिव भगवान सिंह, उपेन्द्र सिंह ने भी उनसे मुलाक़ात की।

खीरू महतो और शिवराज सिंह के बीच आगामी विधानसभा चुनाव और प्रदेश में एनडीए घटक दलों के साथ बेहतर समन्वय पर चर्चा हुई। खीरू महतो ने शिवराज सिंह को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

Related posts

राजपूत महासभा ने पूर्व मंत्री बच्चा सिंह के निधन पर दी श्रद्धांजलि

admin

राँची में चैम्बर चुनाव की तैयारियाँ, आचार संहिता कड़ी

admin

पिकल बॉल चैंपियनशिप
में झारखंड टीम का दमदार प्रदर्शन

admin

Leave a Comment