झारखण्ड राँची

श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक, शंकर दुबे पुनः अध्यक्ष निर्वाचित


रांची (ख़बर आजतक) : श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति, भुताहा तालाब द्वारा आयोजित बैठक में पुरानी कमिटी को भंग कर सर्वसम्मति से पुनः गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शंकर दुबे ने की, जबकि संचालन राजकुमार गुप्ता ने किया। कोषाध्यक्ष संजय सिंह (लल्लू सिंह) ने वर्ष 2025 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।


सभा में शंकर दुबे को पुनः अध्यक्ष, गोपाल पारीक को महामंत्री तथा किशोर साहू को मुख्य संरक्षक बनाया गया। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी।
बैठक में रमेश सिंह, उदय साहू, कुमार राजा, रवि कुमार (पिंकू), राहुल सिंह, महेश चंद्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के बाद होली मिलन समारोह आयोजित कर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं।

Related posts

भाजपा के नेता बहरूपिया: कल्पना सोरेन

admin

झारखंड @25 पर विशेष गोष्ठी: सुरेश प्रभु देंगे 2047 के लिए नई दिशा

admin

मैथन के एक निजी होटल में बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने किया पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित

admin

Leave a Comment