झारखण्ड पेटरवार बोकारो

श्री मद् भागवत कथा सुनने के लिए उमड़ी भीड़

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार प्रखंड कॉलोनी स्थित विशेश्वर धाम मंदिर में 17 फरवरी से चल रहे श्री मद् भागवत कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने के लिए अगल – बगल के गांवों से श्रद्धालुओं का प्रतिदिन जुटान हो रहा है जिसमें महिला श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा हो रही है। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान पंडित राजेश कुमार गुरु ने शुक्रवार को कृष्ण लीला की कई कथाओं पर प्रवचन दिया और इसके साथ ही बकासुर वध, कंस वध और गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा सुनाई। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान 56 भोग लगाया गया जो हर घर से बनाकर लाया गया था जो श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया।
श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज कुमार सिन्हा,अजीत लोहानी, पंकज कुमार सिन्हा, स्वरूप सहाय, बंटी सिन्हा, मनोरमा लोहानी, सबिता देवी, ज्योति, दीक्षा, काजल, रिया, गीता, कलावती देवी, किरण मोर, सरिता देवी, संध्या सिन्हा, आशा देवी,अंकित, दीपक, किशन, अमन, श्रवण, ऋतिक एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

सरकार जिसकी भी हो परंतु झारखंड के लोगों के लिए एक ठोस नीति निर्धारण करें : जयराम महतो

admin

गोरियवटा में कुकही नदी पर पुल निर्माण की मिली स्वीकृति

admin

सरना कोड भारत बंद को लेकर केंद्रीय सरना समिति व अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने किया हजारीबाग का दौरा

admin

Leave a Comment