झारखण्ड राँची

श्री महावीर मंडल राँची महानगर द्वारा प्रकाश पर्व पर स्वागत शिविर लगाकर किया स्वागत

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर नगर कीर्तन एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो पिस्का मोड़ गुरुद्वारा से निकला और पी पी कंपाउंड गुरूनानक स्कूल में जाकर संपन्न हुआ जिसका फिरायालाल चौक में श्री महावीर मंडल राँची महानगर के अध्यक्ष कुणाल अजमानी के दिशा निर्देश में महानगर के द्वारा भव्य स्वागत शिविर लगाकर स्वागत किया गया एवं सभी के बीच पेयजल एवं टॉफी का वितरण किया गया। साथ ही सभी सिख समुदाय के प्रमुख लोगो को श्री राम भगवान का स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से महानगर के डॉ दिलीप सोनी, रोहित पाण्डेय, दिलीप स्वर्णकार, बादल सिंह, ललित चौधरी, अनुज सिन्हा, राजेश साहू, राहुल सिन्हा चंकी, अमित गुप्ता, अमित वर्मा, अजय वर्मा, नारायण बाबा, मनीष गुप्ता, दीपक नन्दा, अमन सिंह, शैल चन्द्रा आदि उपस्थित थे।

ये जानकारी प्रवक्ता बादल सिंह ने दी।

Related posts

बातचीत के द्वारा सभी समस्याओं का सौहार्दपूर्ण समाधान किया जा सकता है: ईएसएल प्रबंधन

admin

मतदाता सूची मैपिंग में कोई योग्य मतदाता न छूटे : के. रवि कुमार

admin

डीपीएस बोकारो में दो-दिवसीय द्वितीय जिलास्तरीय योग-आधारित क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू

admin

Leave a Comment