रिपोर्ट : नितीश मिश्रा
रांची (ख़बर आजतक) : श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर की ओर से मंगलवार को पहाड़ी मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि की झांकी को भव्य रूप देने को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक में पुरानी समिति को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
निर्णय लिया गया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को मुख्य संरक्षक तथा कुणाल अजमानी को मुख्य संयोजक बनाया गया। अध्यक्ष राजेश साहू, सचिव रिवाल्डो वर्मा (राजू) और कोषाध्यक्ष देवाशीष राय चुने गए।

साथ ही विभिन्न पदों पर संयोजक, उपाध्यक्ष, मंत्री एवं प्रभारी नियुक्त किए गए। बैठक में सांसद, विधायक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मंदिर के पुजारी उपस्थित रहे। समिति ने निर्णय लिया कि इस वर्ष शिव बारात की झांकी पूर्णतः इकोफ्रेंडली होगी तथा सभी झांकियां प्लास्टिक मुक्त
