झारखण्ड राँची राजनीति

संजय सिंह यादव के नेतृत्व में शिक्षक संघ व सहायक पुलिसकर्मी से मिला राजद का शिष्टमंडल

रिपोर्ट :,नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने एक प्रमुख शिष्टमंडल के साथ राजभवन में अनशन पर बैठे अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ राज्य कर्मचारी मनरेगा संघ प्रशिक्षित परीक्षार्थी संघ झारखंड दिव्यांग आंदोलन संघ एवं मोराबादी जाकर सहायक पुलिसकर्मी से मिला।

इस मुलाकात के दौरान संजय सिंह यादव ने शिक्षक संघ को आश्वस्त किया कि जल्द ही राजद का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल राज्य के शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर समाधान निकालने का काम करेगा।

वहीं जानकारी देते हुए प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि शिक्षक संघ के लोगो ने अध्यक्ष संजय सिंह यादव को बताया कि 3 सूत्री माँगों से राज्य सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय भर नहीं पड़ेगा माँग जायज है। इस दौरान अनशन पर बैठे सभी संस्थाओं को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान आप सभी लोगो की बातों का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। साथ ही सहायक पुलिसकर्मी के मामले को लेकर कहा कि बुधवार को होने वाली कैबिनेट के फैसले का इंतजार किया जाएगा। उसके उपरांत गृह सचिव और मुख्यमंत्री से वार्ता किया जाएगा।

इस शिष्टमंडल में प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव, युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव, महानगर अध्यक्ष कमलेश यादव, शब्बर फातमी, क्षितिज मिश्रा अभिषेक यादव मौजूद थे।

Related posts

यादव महासभा का महाजुटान 22 को देवघर में : संजय यादव

admin

नगर आयुक्त से मिले आदित्य, जनहित मुद्दों से जुड़े कार्यों का सौंपा ज्ञापन

admin

लोकसभा प्रत्याशी सुनैना किन्नर पहुंची गांधी सेवा सदन व कोर्ट परिसर

admin

Leave a Comment