राँची

संतोष कुमार सोनी ने इंटक के राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा…

(खबर_आजतक): श्रमिक नेता संतोष कुमार सोनी ने इंटक के राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस आशय से संबंधित पत्र इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दूबे को प्रेषित किया है। इस दौरान अपने पत्र में संतोष कुमार सोनी ने चंद्रशेखर दूबे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा है कि निजी कार्य व्यस्तता के कारण संगठन के लिए समय निकाल पाना संभव नहीं हो पा रहा था, इसलिए वह राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं संतोष कुमार सोनी ने कहा कि इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दूबे का वह काफी सम्मान करते हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में श्रमिक हितों के लिए संगठन से जुड़कर संघर्षशील रहे। व्यक्तिगत तौर पर वह चंद्रशेखर दूबे के सदैव आभारी रहेंगे।

Related posts

श्री राणी सती मंडल का 42वाँ वार्षिकोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया, 501 महिलाओं ने किया मंगला पाठ

admin

मॉल ऑफ राँची का 13 अगस्त को होगा शुभारंभ

admin

झारखण्ड राज्य सुन्नी वक्क बोर्ड का चुनाव संपन्न, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद बनें चैयरमैन

admin

Leave a Comment