झारखण्ड राँची

संत जेवियर्स कॉलेज एनएसएस इकाई ने पाहनटोली में लगाया सर्वेक्षण व स्वच्छता शिविर


रांची : संत जेवियर्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा रविवार को नामकुम के ग्राम पाहनटोली में सर्वेक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें इकाई-2 और इकाई-3 के लगभग 60 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया, गाँव के जीवन स्तर का सर्वेक्षण किया तथा वृक्षारोपण अभियान भी चलाया। इसके अलावा टीम-बिल्डिंग गतिविधियाँ और सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनिर्बान गुप्ता के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन हुआ। छात्र प्रतिनिधि कृष्णा कुमार मिश्रा, श्रेयस सिंह, ऋचा, सिदरा नदीम और कार्यकारी छात्र प्रतिनिधि मेहुल कुमार ओरैया के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
टीम लीडर आकाश कुमार गिरी, आकाश कुमार महतो और विजय प्रकाश ने शिविर का अवलोकन कर स्वयंसेवकों के कार्य की सराहना की।

Related posts

परमवीर अब्दुल हमीद स्मारक समिति द्वारा परमवीर अब्दुल हमीद का 59वाँ शहादत दिवस आयोजित

admin

मेधावी स्किल यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर कुलदीप शर्मा ने चैंबर पदाधिकारी से किया मुलाकात

admin

सांसद जयंत सिन्हा को बीजेपी ने किया शो-कॉज, दो दिन में मांगा जवाब, जानिए क्यों….

admin

Leave a Comment