झारखण्ड राँची

संत जेवियर्स कॉलेज में चौथी ए.के. सिन्हा मेमोरियल लेक्चर का आयोजन


रांची : संत जेवियर्स कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग ने IQAC के तत्वावधान में शनिवार को कॉलेज सभागार में पूर्व परीक्षा नियंत्रक एवं पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. ए.के. सिन्हा की स्मृति में चौथा ए.के. सिन्हा मेमोरियल लेक्चर आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर एसजे के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने व्याख्यान के शैक्षणिक और नैतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भोजन और ऊर्जा आज की वैश्विक राजनीति को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण कारक बन चुके हैं।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मगध विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका डॉ. दिव्या मिश्रा उपस्थित थीं। उन्होंने यथार्थवादी और उदारवादी दृष्टिकोण से बताया कि भोजन किस तरह अंतर-राज्यीय संबंधों और वैश्विक राजनीति को प्रभावित करता है तथा ‘कुलिनरी डिप्लोमेसी’ अंतरराष्ट्रीय संवाद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
दूसरे सत्र में प्रश्नोत्तर कार्यक्रम हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने कई जिज्ञासाएं रखीं। इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. फादर अजय अरुण मिंज समेत विभाग के कई प्राध्यापक उपस्थित थे।

Related posts

सीआईटी में मॉडल एग्जिबीशन के प्रतिभागी पुरस्कृत

admin

जीजीएसईएस टेक्निकल कैंपस और भेंड्रा टूल्स इंडस्ट्रीज के बीच एमओयू

admin

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा उत्सव का भव्य आयोजन

admin

Leave a Comment