झारखण्ड राँची राजनीति

संसद के दोनों सदनों में “नारी शक्ति वंदन” को पारित करने पर प्रधानमंत्री का आभार: आरती कुजूर

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): लोकसभा एवं राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित कराने के लिए नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करने हेतू शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेसवार्ता में मंच पर मुख्य रुप से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिया सिंह पटेल, महामंत्री मंजुलता दूबे, महामंत्री डॉ सीमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुचिता सिंह उपस्थित थी।

इस प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण हेतू बहूत ही अतुलनीय कार्य किया है। 27 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद महिलाओं को उनका सम्मान मिला, यूँ तो देश के सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला को बिठाकर प्रधानमंत्री ने पहले ही महिला सशक्तिकरण का मिसाल प्रस्तुत कर दिया और अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर महिलाओं को उनका पूरा अधिकार देने का काम किया। अब विधानसभा से लेकर लोकसभा तक महिलाओं की आवाज़ ज़्यादा संख्या में गूँजेगी।

उन्होने कहा कि इस पुनीत कार्य हेतू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का झारखंड प्रदेश की तमाम महिलाओं की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार। इस दौरान मंच का संचालन महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता सुचिता सिंह ने किया।

इस प्रेसवार्ता के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर ख़ुशियाँ मनाई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुनीता रॉय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी कुमारी, उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू, कार्यालय मंत्री बबीता वर्मा, सह कार्यालय मंत्री रेखा महतो, सोशल मीडिया प्रभारी रंजिता सिंह, बबीता झा, कार्यसमिति सदस्य जयश्री शामिल हुईं।

Related posts

निरसा में फ्लैग मार्च: उपद्रवियों पर प्रशासन की पैनी नजर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित, प्रशासन अलर्ट मोड में

admin

एसबीयू के छात्र का हुआ अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में चयन

admin

विधायक ढुल्लू महतो ने राज्य सरकार को दी खुली चुनौती, कहा- वर्तमान सरकार में सिर्फ लूट की छूट

admin

Leave a Comment