झारखण्ड बोकारो राजनीति

सचिन महतो के नेतृत्व में बोकारो में आजसू पार्टी की भव्य हुल दिवस रैली, सिद्धू-कान्हू को श्रद्धांजलि

नितेश वर्मा, बोकारो

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो जिले में आज हुल दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी द्वारा एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, आदिवासी समाज के लोग, युवा और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हुल दिवस झारखंड के दो वीर सपूतों — सिद्धू और कान्हू मुर्मू की वीरता और बलिदान की याद में हर साल 30 जून को मनाया जाता है। 1855 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संथाल विद्रोह की शुरुआत कर सिद्धू-कान्हू ने आदिवासी अस्मिता की नींव रखी थी। उसी प्रेरणा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आजसू पार्टी ने इस बार बोकारो में एकजुटता दिखाई।

सचिन महतो ने अपने संबोधन में कहा, “आज का दिन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी पहचान, संघर्ष और गौरव का प्रतीक है। हमें सिद्धू-कान्हू के संघर्ष को याद रखते हुए अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आगे बढ़ना होगा।”

कार्यक्रम के अंत में आईटीआई मोड में स्थित संथाल विद्रोह के वीर शहीदों सिद्धू-कान्हू को श्रद्धांजलि दी गई और उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया गया। हुल दिवस की यह रैली बोकारो में सामाजिक जागरूकता और आदिवासी एकता का प्रतीक बन गई।

Related posts

बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन कड़े मुकाबले, कई टीमों ने दिखाया दम

admin

गुरु गोबिन्द सिंह एजुकेशनल सोसायटीज़ टेक्निकल कैंपस में वृक्षारोपण किया गया

admin

DPS Bokaro organises ‘Star Chef Competition’ Promoting Holistic Learning

admin

Leave a Comment