झारखण्ड राँची राजनीति

सत्ता के लिए इंडी गठबंधन के लोग गिद्धों की तरह लड़ रहे हैं : डॉ रविंद्र राय

नितीश मिश्र, राँची

राँची (ख़बर आजतक) : भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में चुनाव अपने प्रारंभिक दौर के अंतिम छोर पर है। इस राज्य का निर्माण करने वाली भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। झारखंड को भाजपा ने बनाया है और झारखंड को भाजपा ही बचाएगी।

इसका नवनिर्माण करेगी। एक तरह से भाजपा की राजनीतिक कोख से ही झारखंड का जन्म हुआ है। कुछ लोग आज भी यही कहते हैं और भ्रम फैलाते हैं कि झारखंड लड़कर लिया है। उन्होंने कहा कि जब तक झारखंड के लिए लड़ते रहे, तब तक झारखंड नहीं बना। झारखंड बनाने की जब सहमति हुई, तब झारखंड में लड़ाई समाप्त थी। उस वक्त झारखंड में आदिवासी, गैर आदिवासी अगड़ा, पिछड़ा, दलित की सीमा बनाकर झामुमो और कांग्रेस ने भेदभाव पैदा किया। भाजपा ने उस भेदभाव की सीमा को मिटाकर राज्य में आम सहमति बनाई गई। उसके बाद झारखंड का निर्माण हुआ।

श्री राय ने कहा कि वैसे लोगों के दावे का खंडन करता हूं, जो कहते हैं लड़कर लिया झारखंड। भाजपा ने सहमति से झारखंड बनाया। आज भी उनके उन सब तो के प्रयोग से बिखराव और सामाजिक विभाजन की दुर्गंध निकलती है झारखंड में सामाजिक विभाजन के साथ किसी का अपमान नहीं किया जा सकता है भारतीय जनता पार्टी यहां पर समाज के सभी वर्ग सभी जाति समूह और हर वर्ग के अधिकार की रक्षा की बात करती है और सब के सम्मान की रक्षा करने की बात करती है यह वादा करते हैं कि यहां इस राज्य में आदिवासी गैर आदिवासी दलित पिछड़ा वैसे यह स्वर्ण सभी के संवैधानिक अधिकार सबके सम्मान और सबकी रक्षा होगी। किसी के साथ कभी भी भेदभाव नहीं किया जा सकता है। झारखंड में यह वैमनस्य की भावना 2000 के पहले भी झामुमो और कांग्रेस करता था। यह लाल खंड तक की बात करते थे। खेत खलियान तक लूटते थे। उससे मुक्त करके भाजपा ने अटल जी के शासन में झारखंड का निर्माण कराया था।

डॉ राय ने कहा कि आज चुनाव के मौके पर झारखंड की जनता को संदेश देना चाहता हूं कि हमने झारखंड का निर्माण कराया है तो हमारी विशेष जिम्मेदारी जनता के प्रति है, इसका हमें एहसास है। आदिवासी और गैर आदिवासी की भावना को भड़काने का काम झामुमो कर रहा है। भाजपा झारखंड के लिए समर्पित है। दबे, कुचले और उपेक्षित लोग के लिए भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड अलग राज्य का निर्माण किया है। जो सपना भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा कर रहे हैं। जब भी भाजपा का शासन यहां आया कानून व्यवस्था को कायम किया। भाजपा के शासन में कभी किसी बेटी को हवस के शिकारी ने पेट्रोल का छिड़ककर जिंदा जलाने का काम नहीं किया। भाजपा के शासनकाल में किसी बलात्कारी ने लड़की के शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके नहीं फेंके। झारखंड में भाजपा ने नक्सलवाद को समाप्त किया। हिंसा के साए से खेत खलिहान को सुरक्षित किया।
डॉक्टर राय ने कहा कि हमारा मिशन है झारखंड बनाए हैं तो झारखंड को बचाएंगे। झारखंड में सभी वर्गों का, सभी जाति समूह के लोगों के अधिकार, मान सम्मान की रक्षा होगी। कभी किसी को दोयम दर्जे का नागरिक समझा जाएगा। किसी को इस प्रकार का एहसास होने देंगे

कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा हेमंत सरकार के मंत्री इरफान अंसारी नारी शक्ति का सम्मान नहीं कर सकते हैं। उन्होंने जिस प्रकार के शब्द का प्रयोग दो-तीन बार की विधायक रही सीता सोरेन के बारे में किया है, वह घोर निंदनीय है। सीता सोरेन स्व. दुर्गा सोरेन की पत्नी है। शिबू सोरेन की बहू है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी है। राजनीति में अलग हो गया तो इतनी घृणित बातें मुख्यमंत्री के सहयोगी करें। डॉक्टर इरफान अंसारी महाभारत को निमंत्रण नहीं दें। नारी का अपमान इस देश ने कभी स्वीकार नहीं किया। कभी बर्दाश्त नहीं किया। सोने की लंका जल गई। झारखंड की तो छोटी सी सत्ता है। यह बीजेपी का सिर्फ मुद्दा नहीं है। यह झारखंड की हर मां बहन का मुद्दा है। झारखंड की जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएं। राजनीतिक सौहार्द को बचाएं। भाजपा सबके मानसम्मान, अधिकार की रक्षा की गारंटी देती है। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, अजय साह और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक भी मौजूद थे।

Related posts

तैयारी पूरी, कल धूमधाम से मनाया जाएगा धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की जयंती

admin

भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में कलियासोल मंडल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह रैना पहुंचे

admin

DPS Bokaro organises ‘Star Chef Competition’ Promoting Holistic Learning

admin

Leave a Comment