रांची : सदर अस्पताल के डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों की टीम ने बोकारो निवासी 44 वर्षीय महिला के ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया। ऑपरेशन के बाद मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है।
न्यूरो सर्जन डॉ अशोक मुंडा ने बताया कि मरीज के ब्रेन के बाईं कनपटी वाले हिस्से में ट्यूमर था, जहां सर्जरी काफी जटिल मानी जाती है। बावजूद इसके चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाल दिया।

सर्जरी टीम में एनेस्थेटिस्ट डॉ नीरज, डॉ वसुधा, डॉ कौशल, ओटी असिस्टेंट सिस्टर नेली, मुकेश और अमित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस सफल ऑपरेशन पर सिविल सर्जन के साथ अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रभात कुमार, उपाधीक्षक बिमलेश सिंह और डॉ एके झा ने पूरी टीम को बधाई दी।
