झारखण्ड राँची

सनाउल्लाह अंसारी के आक्समिक निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राजद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जमशेदपुर निवासी जनाब सनाउल्लाह अंसारी के आक्समिक निधन पर पार्टी नेताओं द्वारा धुर्वा विधानसभा गेस्ट हाउस में शोक संवेदना व्यक्त किया गया। इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि सनाउल्लाह अंसारी लगभग 76 वर्ष के थे। वे प्रखर समाजवादी नेता थे एवं कर्पूरी ठाकुर के विचारधारा तथा राजद अध्यक्ष लालू यादव यादव के नीति सिद्धांत के पक्के सिपाही एवं राजद के समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने धर्मनिरपेक्षता के एकता के लिए सदैव संघर्षशील रहे। उनके निधन राजद पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।

वहीं प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा कि सनाउल्लाह अंसारी राजद के अभिभावक थे। उनसे हम लोगो को राजनीतिक अनुभव का काफी कुछ सीखने को मिलता था, उनका आकस्मिक निधन होने पर पार्टी की ओर से दो मिनट का मौन रख उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, महिला अध्यक्ष रानी कुमारी, आबिद अली, डॉ. मनोज कुमार, चन्द्रशेखर भगत, इब्राहिम खान, त्रिपुरारी सिंह, सज्जाद अहमद अंसारी, रामकुमार यादव, शब्बर फातमी ने शोक जताया।

Related posts

धनबाद : शहीद हीरा झा का 10वां शहादत मनाया गया

admin

BSL NEWS: ब्लास्ट फर्नेस  से 4504 टन दैनिक हॉट मेटल उत्पादन का रिकॉर्ड…

admin

पेटरवार की सड़कों पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे लोगो को मिला गोमिया विधायक का साथ….

admin

Leave a Comment