झारखण्ड पेटरवार बोकारो

सभी लोग अधिक-से-अधिक पेड़ लगाएं और उसका देखरेख करें : राज्यपाल

बोकारो (ख़बर आजतक) : झारखण्ड राज्यपाल संतोष गंगवार गुरुवार को राज्य की उप राजधानी दुमका में ध्वजारोहण के उपरांत सड़क मार्ग से रांची जाने के क्रम में कुछ समय के लिए पेटरवार प्रखंड के ओरदाना पंचायत में 56 एकड़ में फैले मनरेगा पार्क – कृषि (आम) बागवानी का निरीक्षण किया। जहां पुलिस महानिरीक्षक कोयला प्रक्षेत्र डा. एस राज माइकल, पुलिस उप महानिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा, उपायुक्त विजया जाधव, पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश, उप विकास आयुक्त श्री गिरजा शंकर प्रसाद, डीआरडीए निदेशक मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी,एसडीओ बेरमो अशोक कुमार,नजारत उप समाहर्ता वंदना शेजवलकर समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इससे पूर्व उपायुक्त विजया जाधव ने पौधा देकर महामहिम का स्वागत किया। महामहिम संतोष गंगवार ने मनरेगा पार्क – कृषि बागवानी में लगे आम के पौधों का निरीक्षण किया। पार्क से जुड़ें महिला स्वयं सहायता समूहों की दीदीओं/लाभुकों से संवाद किया।
मनरेगा पार्क में बने अमृत सरोवर का भी महामहिम राज्यपाल ने जायजा लिया। इस अवसर पर महामहिम ने सरोवर तट पर पौधारोपण किया।


महामहिम राज्यपाल ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि यहाँ आकर अच्छा लगा। यहाँ वृहत स्तर पर विभिन्न प्रजाति के लगे आम को देखकर प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अधिक-से-अधिक पेड़ लगाएं और उसका देखरेख करें। उन्होंने कहा कि सरोवर को और सुंदर बनाया जा सकता है। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आपके विकास हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित हैं, आप लोग इन योजनाओं के प्रति जागरूक हों और लाभ उठायें।अपनी समस्याओं से अपने जन-प्रतिनिधियों को अवगत कराएं।
महामहिम राज्यपाल ने सभी को अपने बच्चों को शिक्षित करने हेतु संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही प्रगति का द्वार है। समाज और देश के लिए अनुकरणीय कार्य करें और देश के विकास में सक्रिय योगदान दें।

इस अवसर पर उपस्थित मनरेगा मेट एवं समूह के सदस्यों ने महामहिम राज्यपाल से अपने अनुभव को साझा किया।
उधर,पेटरवार स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस परिसर में भी महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण किया।
मौके पर जिला व अनुमंडल स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पेटरवार : अवैध शराब कारोबार पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40.125 लीटर विदेशी शराब जब्त

admin

ईएसएल ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस सप्ताह 2025 मनाया, सुरक्षा और जागरूकता को सुदृढ़ किया

admin

बीएसएल के विस्तारिकरण को लेकर प्रभारी निदेशक से मिले कुमार अमित

admin

Leave a Comment