झारखण्ड राँची

समग्र मूल्यांकन से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव : शिक्षक कार्यशाला में विशेषज्ञों का जोर


रांची : डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू में दो दिवसीय शिक्षक संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीबीएसई द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में विद्यालय के शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यशाला का विषय “स्ट्रेंथेनिंग असेस्मेंट एंड इवैल्यूएशन प्रैक्टिसेस” रखा गया था। इसमें रिसोर्स पर्सन पल्लवी सिंह और समृद्धि सिंह ने नई शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में सीबीएसई द्वारा मूल्यांकन पद्धतियों में किए गए बदलावों और नई विधाओं की विस्तृत जानकारी दी।


कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को मूल्यांकन से पहले पठन-पाठन की समावेशी और प्रभावी विधियों के बारे में भी बताया गया। गतिविधि आधारित सत्रों के माध्यम से शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि समग्र मूल्यांकन प्रणाली से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यशाला को शिक्षकों ने ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया।

Related posts

गोमिया में रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद, भगवान जगन्नाथ से क्षेत्र की खुशहाली की कामना

admin

उपायुक्त के निर्देशानुसार खनन विभाग ने अवैध कोयला लगा ट्रक पकड़ा

admin

एक्सआईएसएस ने धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस

admin

Leave a Comment