झारखण्ड धनबाद

सरकारी शराब दुकान के कर्मियों का 4 माह का वेतन बकाया

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

धनबाद (ख़बर आजतक) : धनबाद के सभी सरकारी शराब दुकानों मैं आउटसोर्स एजेंसी के तहत काम करने वाले सेल्समेन सुपरवाइजर की हालत खस्ता है।कारण यह है की पिछली कंपनियों ने उनके बकाए का भुगतान किए बिना ही चली गई और दूसरी एजेंसी आने के बाद भी उनका भुगतान नहीं हुआ। अपनी बकाया को लेकर यह कमी श्रम विभाग में आउटसोर्स एजेंसी ए टू जेड के खिलाफ विरोधप्रदर्शन भी किया। लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। संबंधित एजेंसी के साथ उनकी वार्ता कई बार विफल हो गई।

विदित हो कि में सेल्समैन की कोक एजेंसी के पास 4 माह का वेतन बकाया है। सेल्समेन ऋषिकेश सिंह ने बताया कि जिले में अंग्रेजी देसी और कंपोजिट शराब की मिलाकर कुल 139 दुकान हैं जिसमें 435 कर्मी कार्यरत है। जिनका चार माह का वेतन ए टू जेड एजेंसी लेकर भाग गई। और दूसरी एजेंसी संबंधित मामले में कुछ सुनने को तैयार नहीं। इन कर्मियों का आरोप है कि संबंधित मामले में श्रम विभाग भी मूकदर्शक बनी हुई है।

Related posts

बिना सूचना के इकाई भूखण्ड का जीयाडा (बोकारो ) के अधिकारियों ने किया निरस्त निरस्ती आदेश किसी दूसरे के नाम जारी

admin

गोमिया : विद्यालय स्तरीय पाठ्‌येतर कार्यक्रम में बच्चों की शानदार सहभागिता

admin

गोमिया के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने मुख्यमंत्री से कोनार नहर परियोजना शीघ्र पूरा कराने की मांग की

admin

Leave a Comment