गोमिया झारखण्ड बोकारो

सरकार की योजनाओं से जुड़कर महिलाओं की दिशा और दशा में बड़ा और सकारात्मक बदलाव आया है : योगेंद्र महतो

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

गोमिया (ख़बर आजतक) : शनिवार को अध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, झारखंड सरकार सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो जी पेटरवार पहुंचे। भारती महिला संघ के आठवें महाअधिवेशन में मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर महाधिवेशन का उद्घाटन किया। अध्यक्ष श्री महतो ने भारती महिला संघ को 8वें महाधिवेशन और बीते दिन संपन्न अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संघ के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। अध्यक्ष महोदय ने कहा कि अपने हक अधिकार को लेकर महिलाएं जागरूक हो चुकी हैं। संगठित रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बन रही हैं। इससे महिलाएं अब घर परिवार के पालन पोषण में बराबर योगदान निभा रही हैं। समूह के माध्यम से सरकार की योजनाओं से जुड़कर महिलाओं की दिशा और दशा में बड़ा और सकारात्मक बदलाव आया है और समाज संतुलित विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं परचम लहरा रही हैं और देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से समूहों को और सशक्त करने की अपील भी की। इस दौरान आयोजनकर्ता संघ की महिला दीदियों ने माननीय अध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग श्री महतो का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Related posts

डीपीएस बोकारो में चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

admin

एनडीए जनता के लिए समर्पित है: सुदेश महतो

admin

गोमिया : विद्यालय स्तरीय पाठ्‌येतर कार्यक्रम में बच्चों की शानदार सहभागिता

admin

Leave a Comment