झारखण्ड राँची राजनीति

सरना धर्म कोड की माँग को लेकर आदिवासी संगठन का भारत बंद 30 दिसंबर को

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सरना धर्म कोड की माँग को लेकर आगामी 30 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। भारत बंद को लेकर आदिवासी छात्र संघ के द्वारा रातू वॉल पेंटिंग का कार्य शुक्रवार से प्रारंभ हो जाएगा l 30 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के द्वारा किया गया है जिसमें आदिवासी छात्र संघ, केंद्रीय सरना समिति, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, सरना धर्म समन्वय समिति खूँटी आदि अन्य कई संगठन शामिल है।

आदिवासी छात्र संघ इस भारत बैंड पर राँची के 75 में रातू प्रखंड के अंतर्गत बंदी कर रही है। इसके साथ ही आदिवासी छात्र संघ के सारे कार्यकता अपने-अपने नजदीकी स्थल पर पहुँचकर बंदी को सफल बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं l साथ ही साथ घाटशिला, लोहरदगा, गिरिडीह, खलारी वह अन्य स्थान पर रेल रोक रही है l

Related posts

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में तिरंगा यात्रा और देशभक्ति कार्यक्रमों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह

admin

चिन्मय विद्यालय में सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और पॉक्सो अधिनियम पर कार्यशाला

admin

राँची : दिल्ली और महाराष्ट्र की तर्ज पर हो सिटी बसों में महिलाओं का भाड़ा माफ

admin

Leave a Comment