झारखण्ड राँची

सरला बिरला पब्लिक स्कूल की बेटियों का कमाल, राष्ट्रीय ताइक्वांडो में 14 पदक जीत रचा इतिहास


राँची : सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची की छात्राओं ने प्रथम दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल ट्रॉफी महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। 27 से 29 दिसंबर तक बोकारो में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के 15 से अधिक राज्यों की टीमों ने भाग लिया।
विद्यालय की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट कौशल और अनुशासन का परिचय देते हुए कुल 14 पदक अपने नाम किए, जिसमें छह स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य शामिल हैं। स्वर्ण पदक तन्वी वत्स, सोनाक्षी महतो, रिद्धि सिंह, भव्या कुमारी बिन्हा, सिया शुक्ला और रिद्धिमा सिंह ने जीते।
इस उपलब्धि पर प्राचार्या मनीषा शर्मा ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और विद्यालय की सशक्त खेल संस्कृति का परिणाम है।

Related posts

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना

admin

केनरा बैंक की एफडी पर शानदार ब्याज, 1 लाख जमा पर मिलेगा 39,750 रुपये तक फिक्स रिटर्न

admin

सीसीएल में Just Transition in Indian Coal Sector ‐ Way Forward पर पैनल चर्चा का आयोजन

admin

Leave a Comment