झारखण्ड राजनीति

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में यूएसओ बायोस्फेयर रिजर्व्स चैंपियंस 2025 की सफलता पर सम्मान


राँची : सरला बिरला पब्लिक स्कूल में यूएसओ बायोस्फेयर रिजर्व्स चैंपियंस 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे चरण के लिए चयनित विद्यार्थियों को मेडल, उपहार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। सम्मानित छात्रों में कक्षा 10 की निधि तिर्की, सारा वकार, सौम्या सिंह, कृतिका सरकार तथा कक्षा 11 के केशव शर्मा शामिल हैं। शिक्षिकाएं सिम्मी जायसवाल, निधि पारीक, राकेश बर्णवाल एवं सरबानी सरकार को मार्गदर्शन हेतु सम्मानित किया गया। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने इसे छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम बताया। यह उपलब्धि विद्यालय की पर्यावरणीय जागरूकता व समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related posts

New Leadership, New Hope: Rupa Sinha Joins Ranjvijay Memorial Sanskar School

admin

ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जेंडर स्टडीज के क्षेत्रों पर अध्ययन हेतू एक्सआईएसएस और पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

admin

एनएसजी की टीम ने किया नक्सल विरोधी जंगल अभ्यास

admin

Leave a Comment