Uncategorized

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘पनाश-2026’, विदाई बनी यादों का उत्सव


राँची : रांची स्थित सरला बिरला पब्लिक स्कूल द्वारा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 16-17 जनवरी 2026 को कुशल पल्ली रिसॉर्ट में भव्य विदाई समारोह ‘पनाश-2026’ का आयोजन किया गया। प्रकृति की गोद में आयोजित इस कार्यक्रम ने विदाई को भावनाओं, मित्रता और स्मृतियों के उत्सव में बदल दिया। विद्यार्थियों का स्वागत पारंपरिक संथाली नृत्य से हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रैम्प वॉक, गायन, नृत्य, डीजे और लाइव म्यूजिक ने संध्या को जीवंत बना दिया।
प्रतिभा सम्मान में मिस्टर एसबीपीएस नभ्य लाल और मिस एसबीपीएस प्रज्ञाश्री होता चुनी गईं। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में मूल्यों, परिश्रम और विनम्रता को अपनाने का संदेश दिया। यह समारोह विद्यार्थियों के लिए अविस्मरणीय यादों के साथ नए सफर की शुरुआत बना।

Related posts

भारत गौरव ट्रेन दे रहा मात्र इतने कम पैसे मे ज्योतिर्लिंग का भ्रमण करने का मौका..ऐसे करें बुकिंग..

admin

राँची में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ

admin

पश्चिम बंगाल से परीक्षा देने आई छात्रा के साथ दुर्व्यवहार, जाँच में जुटी पुलिस

admin

Leave a Comment