झारखण्ड राँची

सरला बिरला में तिरंगा यात्रा आयोजित

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त बुधवार को सरला बिरला विश्वविद्यालय के तत्वावधान में तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे विवि के शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और छात्रों ने इस अवसर पर ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए और स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बढ़ाने के लिए जन जागरूकता का संदेश दिया। पूरे विवि परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस आयोजन के दौरान विवि के डीजी प्रो. गोपाल पाठक, प्रभारी कुलपति एस. बी. डांडीन, कुलसचिव प्रो. वी. के. सिंह सहित अन्य भी शामिल रहे और छात्रों एवं शिक्षकों को अपने -अपने घरों पर तिरंगा लगाने को प्रेरित किया।

Related posts

जिला परिवहन पदाधिकारी ने दिया प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

admin

राँची पहुँचे रघुवर, हुआ जोरदार स्वागत

admin

भगवान महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन

admin

Leave a Comment