झारखण्ड राँची शिक्षा

सरला बिरला यूनिवर्सिटी रेड मामले में चुनाव आयोग पहुँची भाजपा

भाजपा ने पूर्व में भी चुनाव आयोग को ज्ञापन देकर आशंका जताई थी कि शैक्षणिक संस्थाओं में हो सकता है रेड

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा का एक प्रतिनिधिमण्डल सुधीर श्रीवास्तव का नेतृत्व में चुनाव पहुँचा और माँग किया कि सरला बिरला यूनिवर्सिटी एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जो रेड हो रहे हैं, उस पर विस्तृत जाँच कराया जाए।

इस मामले में सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि 3 नवंबर को भाजपा ने मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रवि कुमार से मिलकर आशंका का जताई थी कि चुनाव के दौरान सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन मिलकर स्कूलों में रेड कर सकती है या भाजपा नेताओं का हत्या भी करवा सकते हैं। चुनाव घोषणा के बाद से कई शैक्षणिक संस्थाओं में सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन रेड कर चुकी है।

वहीं सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि जिस तरह स्कूल परिसर को टारगेट किया जा रहा है वो भी चुनाव आयोग का भय दिखाकर स्कूल प्रशासन को टारगेट कर छापामारी कर रही है, उससे न सिर्फ स्कूल का नाम खराब हो रहा है बल्कि बच्चों एवं अभिभावक भी सकते में है। राँची जिला प्रशासन पूरी तरीके से सरकार के आदेश पर सरकार में शामिल पार्टियों के कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है।

इस प्रतिनिधिमण्डल में रोहित शारदा भी शामिल थे।

Related posts

पूर्वी क्षेत्रीय चिन्मय युवा केंद्र का एस.एम.एस कैंप सफलतापूर्वक सम्पन

admin

सीआईएससीई राष्ट्रीय एथलेटिक मीट 2023-24 मे जीत हासिल कर संत जेवियर्स बोकारो के छात्रों ने लहराया परचम

admin

Walkathon (कदम रैली) कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने हरि झंडी दिखा कर किया

admin

Leave a Comment