झारखण्ड राँची

सरला बिरला विवि द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

अभिषेक दास दोनों वर्गों में विजेता घोषित

नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सरला बिरला विवि के तत्वाधान में चल रहे राज्य स्तरीय रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ। विदित है कि तीन दिनों के खेल में कुल आठ चक्रो का खेल रैपिड एवं ब्लिट्ज दोनों में ही खेला गया। 8 चरणों के खेल के समापन के बाद पूर्वी सिंहभूम के अभिषेक दास दोनों ही वर्गों में विजेता घोषित किए गए जिन्हें रैपिड वर्ग में कुल ₹10 हज़ार नगद राशि एवं ब्लिट्ज वर्ग में ₹5 हज़ार नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। साथ ही साथ रैपिड वर्ग में दूसरे स्थान पर बोकरो के अंकित कुमार सिंह रहे, तीसरा स्थान राँची के विभाष कुमार सिन्हा को प्राप्त हुआ। वहीं चौथे स्थान और पाँचवे स्थान पर 6.5 अंक बनाकर पश्चिमी सिंहभूम के मनीष शर्मा एवं राजेश कुमार विजेता घोषित किए गए।

वहीं दूसरी ओर ब्लिट्ज प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर पूर्वी सिंहभूम के देबांजन सिन्हा, तीसरे स्थान पर हजारीबाग के आभास और चौथे और पाँचवें स्थान पर पूर्वी सिंहभूम के रोहित और देबांजन सासमल को विजेता घोषित किया गया।

इस दौरान पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग जिला शतरंज संघ
के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष मनोज कुमार साथ ही राज्य शतरंज संघ के सचिव मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार और कार्यक्रम के मुख्य निर्णायक दीपक कुमार मौजूद थे। इस पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन शुभांगी वर्मा द्वारा किया गया।

Related posts

एसबीयू में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

admin

क्रेडाई – झारखंड द्वारा आर्किंटेक्ट गजानंद राम को भारत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय अंतर्गत कॉउंसिल ऑफ आर्किंटेक्ट का उपाध्यक्ष चयनित किए जाने पर किया गया सम्मानित

admin

दौड़ में जितने छात्रों की मौत हुई उनके परिजनों को अविलंब मुआवजा दे राज्य सरकार : अमर बाउरी

admin

Leave a Comment