झारखण्ड राँची

सरला बिरला विश्वविद्यालय में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन

राँची : सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में महादेवी बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी द्वारा क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. श्रीधर बी. दांडीन, प्राचार्या डॉ. सुबानी बाड़ा, प्रशासक आशुतोष द्विवेदी, उपप्राचार्या मीनल श्वेता सहित शिक्षकगण व विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्राचार्या ने यीशु मसीह के जीवन से मिलने वाली प्रेरणाओं पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो. जगनाथन ने प्रेम, करुणा, क्षमा और मानवता के संदेश को अपनाने की अपील की। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

शशांक राज ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो को किया पत्राचार, धनबाद के संत जेवियर्स स्कूल की छात्रा उषा कुमारी की मौत के विषय पर ध्यान आकृष्ट कराया

admin

अमन तिवारी ने हेमन्त सोरेन से किया मुलाकात, दी जीत की बधाई

admin

बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की तबियत बिगड़ी, हैदराबाद रेफर

admin

Leave a Comment