झारखण्ड राँची

सरला बिरला विश्वविद्यालय में लैंपलाइटिंग एवं दीक्षांत समारोह संपन्न

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी द्वारा लैंपलाइटिंग और दीक्षांत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसबीयू के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, रजिस्ट्रार प्रो. श्रीधर बी. डांडीन, प्राचार्या डॉ. सुबानी बाड़ा, प्रशासक आशुतोष द्विवेदी, उप-प्राचार्या मीनल श्वेता एवं डीन द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।

विद्यार्थियों ने मानव सेवा व निष्ठा की शपथ ली और उत्तीर्ण छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रो. पाठक ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के योगदान का उल्लेख करते हुए नर्सों की सेवा भावना पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और योग प्रस्तुतियों के साथ हुआ.

Related posts

हाइवा ने छात्र को अपने चपेट में लिया छात्र की हुई दर्दनाक मौत

admin

जावेद मंसूरी के आने से काँग्रेस पार्टी मजबूत होगी : अजयनाथ शाहदेव

admin

सर्वोच्च न्यायालय की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सीसीएल के 100 लाभुकों के बीच अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र का वितरण

admin

Leave a Comment