झारखण्ड धनबाद

सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह की बहनों ने निकाली श्रद्धांजली सह आक्रोश रैली

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

कतरास: बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह कि बहनों ने कोलकाता आर जी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डाॅक्टर के साथ घटी घटना के विरोध में श्रद्धांजली सह आक्रोश रैली कतरास राजस्थानी धर्मशाला से सूर्य मंदिर नदी किनारे तक निकाला। इस रैली में विद्यालय कि 500 से अधिक बहनें, आचार्य-आचार्या एवं बाल कल्याण ट्रस्ट कतरासगढ़ के ट्रस्टीगण शामिल हुए। इस रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने एवं नारी सुरक्षा हेतु कठोर कानून बनाने के लिए किया गया। मुजरिम को तुरन्त फांसी देने कि मांग कि गयी। रैली के माध्यम से बताया गया कि अब नारी कि आवाज दबने वाली नहीं है। दोषियों को सजा दिलाने के लिये कानून एवं समाज से मदद मांगी गयी।

रैली के माध्यम से बहनों ने बताया कि स्त्री बेटी है, माता है, बलिदानों की गाथा है, श्रीमद् भागवत गीता है, द्रौपदी है, सीता है। नारी का जो अपमान करे वो मर्द नहीं हो सकता। नारी का सम्मान करो।उपरोक्त रैली में बहनों का मनोबल बढ़ाने हेतु सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के आचार्य एवं बाल कल्याण ट्रस्ट कतरासगढ़ के ट्रस्टी प्रदीप खेमका, श्रवण कुमार खेतान, हरि प्रसाद अग्रवाल, सुशील खेतान, सुशील चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, विक्रम कुमार राजगढ़िया, अभिषेक अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, प्राचार्य अभिमन्यु कुमार, आचार्य-दीदीजी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। रैली को सफल बनाने में नगरवासियों, पत्रकार बन्धु गण एवं प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा।

Related posts

केलियसोल अंचल अधिकारी ने बिना चालान के बालू लदे 6 ट्रैक्टर किया जब्त

admin

सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों ने काला बिल्ला लगा कर जताया विरोध

admin

एक्सआईएसएस में 2023-25 बैच के लिए आयोजित ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन प्रोग्राम का समापन

admin

Leave a Comment