झारखण्ड धार्मिक पलामू

सरहुल उत्सव में शामिल हुए नगर अध्यक्ष, जनजातीय संस्कृति को किया नमन


अरविंद अग्रवाल, छतरपुर

छतरपुर: प्रकृति की उपासना और जनजातीय संस्कृति के अद्भुत संगम के प्रतीक सरहुल महोत्सव के पावन अवसर पर छतरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ ‘चुनमुन’ जनजातीय जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं और पारंपरिक परंपराओं को करीब से देखा।


सांस्कृतिक उमंग के बीच ढोल-नगाड़ों और मांदर की थाप पर हो रहे पारंपरिक नृत्य ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कलाकारों के साथ नगर अध्यक्ष भी कुछ देर तक थिरकते नजर आए, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि सरहुल हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और संतुलन का संदेश देता है। हमारी संस्कृति और परंपराएं ही हमारी असली पहचान हैं, जिन्हें सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने छतरपुर के विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने की प्रतिबद्धता भी जताई।

Related posts

बोकारो: संत जेवियर विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया इग्नासियुस लोयोला का पर्व

admin

बोकारो : आस्था ज्वेलर्स लूट कांड का खुलासा, दो और अपराधी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद

admin

सिटी सेंटर अग्निकांड पर मजिस्ट्रेट जांच के उपायुक्त ने दिए आदेश

admin

Leave a Comment