झारखण्ड राँची राजनीति

सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने सुखलाल महतो प्रकरण की उच्चस्तरीय जात्रच की माँग उठाई

नितीश मिश्र, रांची

राँची(खबर_आजतक): गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने बलथरिया पंचायत के पंचायत सेवक सुखलाल महतो द्वारा आत्महत्या के प्रयास पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही और मानसिक उत्पीड़न का मामला बताते हुए उच्च स्तरीय जाँच और दोषियों पर कार्रवाई की माँग की है। सुखलाल ने बीडीओ अन्वेषा ओना समेत तीन अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने पूछा है कि क्या सुखलाल को भ्रष्टाचार के लिए मजबूर किया जा रहा था और सरकारी अधिकारियों के व्यवहार में सुधार के निर्देश देने की भी माँग की है।

Related posts

रीमिक्स फॉल घूमने गए राँची के छात्र, दो डूबे, एक की तलाश जारी

admin

बीएसएल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

admin

पेटरवार : टूर्नामेंट का मैन ऑफ़ द मैच बने बसीर एंव प्रभाकर

admin

Leave a Comment