कसमार गोमिया झारखण्ड पेटरवार बोकारो राजनीति

सांसद बनने के बाद पांच साल तक गायब रहने वाले प्रतिनिधि को सबक सिखायेगी गिरिडीह की जनता : मथुरा

गिरिडीह संसदीय क्षेत्र अंतर्गत पेटरवार प्रखंड स्थित झामुमो प्रधान कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग किया बैठक

रांची के प्रभात तारा मैदान में पेटरवार व कसमार प्रखंड से हजारों कार्यकर्ता करेंगे शिरकत : योगेंद्र

कसमार (रंजन वर्मा): गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से इन्डिया गठबंधन प्रत्याशी सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतकर पांच साल तक गायब रहने वाले प्रतिनिधि को इस बार गिरिडीह की जनता जबाव देकर सबक सिखायेगी। वहीं देश में मंहगाई, नफ़रत फ़ैलाने वाली तानाशाही सरकार के खिलाफ वोट करेगी।

वे बुधवार को गिरिडीह संसदीय क्षेत्र अंतर्गत पेटरवार प्रखंड स्थित झामुमो के प्रधान कार्यालय में आयोजित पेटरवार एवं कसमार प्रखंड झामुमो कार्यकताओं की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जनहित में किये जा रहे विकास कार्यों से घबराकर विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार की दबाव में केंद्रीय एजेंसियां बिना किसी ठोस आधार सबूत पर मुकदमा दायर कर पूर्व मुख्यमंत्री को फंसाने का कार्य कर रही है। गिरिडीह की जनता सावधान हो चुकी है। लोभ लालच में आने वाली नहीं है। गोमिया विधानसभा समेत तमाम झारखंड के लोग इसका जवाब आगामी 21 अप्रैल को आयोजित अन्याय उलगुलान महारैली में पंहुच कर देंगे। कार्यक्रम को पूर्व विधायक बबीता देवी, जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, विजय रजवार, वरीय नेत्री नियोति कुमारी, जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, हाशिम अंसारी, पेटरवार प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, अध्यक्ष कृष्णा महतो, कसमार प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, सचिव सोहेल अंसारी, शक्तिधर महतो राकेश सेठी, शेरे आलम, दामोदर ठाकुर, डॉ रतन कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

शैक्षणिक-उत्कृष्टता ने डीपीएस बोकारो को बनाया एक ब्रांड, अवसरों का लाभ लें विद्यार्थी : अपर नगर आयुक्त

admin

नव पदस्थापित बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी शलैश कुमार ने किया पदभार ग्रहण

admin

जे पी नड्डा से मिले सांसद संजय सेठ, अपनी सामाजिक और राजनैतिक गतिविधियों की दी जानकारी

admin

Leave a Comment