झारखण्ड पलामू

सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द गुप्ता के हेल्पलाइन सेंटर में याद किये गए धरती आबा बिरसा मुंडा

बिरसा मुंडा का नाम त्याग और अतुलित बलिदान का प्रतीक है: अरविंद

अरविंद अग्रवाल

छतरपुर: (ख़बरआजतक) : धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता चुनमून के के हेल्पलाइन सेंटर में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धाजंलि कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद गुप्ता चुनमुन ने की,जबकि संचालन प्रोफेसर पंचम कुमार ने किया।इस अवसर पर अरविंद गुप्ता ने अपने संबोधन में भगवान बिरसा मुंडा को त्याग और अतुलित बलिदान का प्रतीक बताया। और उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि कैसे बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के अधिकारों और झारखंडी अस्मिता की रक्षा और ब्रिटिश हुकूमत के जुल्म के खिलाफ संघर्ष किया और आंदोलन का शंखनाद किया था, उन्होंने झारखंड राज्य के 24 वर्षों की उपलब्धियों और चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के निर्माण के पीछे कई बलिदानों और संघर्षों की कहानियां दफ़्न है। उन्होंने राज्य के विकास में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में योगदान देने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।इस मौके पर जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र राम,अरबिन्द विश्वकर्मा,सन्नी कुमार,पंचम कुमार, चन्दन कुमार, अरविन्द अग्रवाल, उपेंद्र सिंह, उमेश कुमार रवि, सुनील पासवान, मनोज गुप्ता, अविरल कुमार, मृणाल कुमार, शुभम कुमार, सोनू कुमार, गोगल प्रसाद, लक्ष्मण रजक, सुनील गुप्ता, कन्हाई प्रसाद, राजू प्रसाद, प्रीतम कुमार, रितेश चंद्रा, मंजीत कुमार, गोलू कुमार सहित कई प्रमुख सामाजिक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड विमेन एसोसिएशन व नैशनल एस/एससी हब ने झारखंड में उभरती महिलाओं को किया सम्मानित

admin

डॉक्टर लंबोदर महतो ने शिक्षक बनकर ली हिंदी की क्लास

admin

अद्वितीय प्रतिभा की धनी थी स्व सुषमा स्वराज: कर्मवीर सिंह

admin

Leave a Comment