झारखण्ड धनबाद

सायोमा एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा मैथन में मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

सरबजीत सिंह, धनबाद

निरसा (ख़बर आजतक) : सायोमा एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक प्रोफेसर एस.एन. सिंह के द्वाराऔर उनके निदेशानुशार शुक्रवार से एडुकेयर कंप्यूटर सेंटर मैथन में मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें आसपास के 25 से लेकर 50 छात्रों ने हिस्सा लिया। वही यह प्रशिक्षण दो बैच में चलेगा 25- 25 छात्रों का ! वही प्रशिक्षक साहिल कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन 6 दिवसीय है। इसमें बच्चों को बेसिक कंप्यूटर की जानकारी दी जाएगी। ताकि बच्चे आत्मनिर्भर बने। वही निदेशक एसएन सिंह का कहना है कि काफी दिनों से उनके मन में यह बात चल रही थी कि बच्चों को कंप्यूटर से प्रशिक्षित किया जाए।

इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने यह कार्यक्रम की शुरुआत की है जो कि आगे भी जारी रहेगा। इससे बच्चे अपने भविष्य बना सकते हैं। मौके पर गुलाम कादिर सिद्दीकी आदि मौजूद थे।

Related posts

एसबीयू और यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के बीच शैक्षणिक सहयोग पर हस्ताक्षर

admin

सांसद गीता कोड़ा ने सदन में फुटपाथ वेंडरों का उठाया मुद्दा, कहा – झारखंड के सिंहभूम ससंदीय क्षेत्र में फुटपाथ वेंडरों को इस योजना का कम लाभ क्यों ?

admin

जीएसटी की तरह इस एक्ट को भी स्वीकारे व्यापारी वर्ग, एक्ट एसएसआई यूनिट के लिए यह बेहद उपयोगी: महेश पोद्दार

admin

Leave a Comment