झारखण्ड धनबाद

सिंदरी क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्या को लेकर सिंदरी विधायक की पत्नी तारा देवी ने जीएम से की वार्ता

धनबाद (ख़बर आजतक) : सिंदरी में व्याप्त बिजली समस्या के निराकरण को लेकर आज सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल JBVNL के जीएम अशोक कुमार सिन्हा से वार्ता करने पहुंचा.तारा देवी ने जीएम को अवगत कराया कि विगत तीन दिनों से सिंदरी क्षेत्र में अंधकार छाया है.

उन्होंने जर्जर तार बदलने, लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने तथा निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति करने की मांग रखी. जीएम ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को गंभीरता से लेते हुए जवळन्त समस्याओं का समाधान अगले एक सप्ताह के भीतर कर लेने का आश्वासन दिया साथ ही बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए एक माह का समय लिया है.
JBVNL के जीएम ने बताया कि सिंदरी क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के समाधान को प्राथमिकता में लेकर पूरा किया जाएगा. क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए हर्ल में बने नए सब स्टेशन को पावर ग्रिड से जोड़ने का काम चल रहा है.

Related posts

एसबीयू में फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

admin

एनएससी वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन

admin

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अंडाल जंक्शन का होगा बड़ा कायाकल्प

admin

Leave a Comment