झारखण्ड धनबाद

सिनी टाटा ट्रस्ट की ओर से “लखपति किसान 2.0” पर कार्यशाला का आयोजन

धनबाद (ख़बर आजतक) :- बुधवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सभागार में सिनी टाटा ट्रस्ट की ओर से लखपति किसान 2.0 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस संबंध में जिला योजना पदाधिकारी श्री महेश भगत ने बताया कि इसका उद्देश्य किसानों की आमदनी को बढ़ाना एवं किसानों के जीवन यापन में सुधार लाना, आधुनिक तरीकों से खेती कर किसानों के पैदावार में बढ़ोतरी करना है। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, जेजेएम के जिला समन्वयक, दिल्ली टाटा ट्रस्ट की ओर से राज्य निदेशक सिरशेन्दू पॉल एवं टुंडी क्षेत्र के कार्यकारी सदस्य प्रसन्न मोदक सहित काफी संख्या में लखपति किसान मौजूद रहे।

Related posts

बोकारो : वेदांता ईएसएल लाया झारखण्ड के युवाओं की ज़िन्दगी में रौशनी

Nitesh Verma

आसनसोल रेल मंडल द्वारा महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2024

Nitesh Verma

केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की की अध्यक्षता में करमा पूजा की बैठक संपन्न, करमा महोत्सव धूमधाम एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का लिया निर्णय

Nitesh Verma

Leave a Comment