खेल झारखण्ड राँची

सिली के दिव्यांग तीरंदाज जीतू राम बेदिया का भारतीय टीम में चयन

नितीश मिश्रा

राँची: बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी, सिल्ली के दिव्यांग तीरंदाज जीतू राम बेदिया का चयन भारतीय टीम में हुआ है। वह एशिया यूथ पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। एकेडमी के संरक्षक एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने उन्हें विश्वस्तरीय कंपाउंड धनुष भेंट कर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। रांची जिला तीरंदाजी संघ के सचिव चंचल भट्टाचार्य और बोकारो जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबिता देवी भी उपस्थित रहे।

एकेडमी की अध्यक्ष नेहा महतो ने कहा कि जीतू राम का चयन सिल्ली क्षेत्र और झारखंड के लिए गर्व का विषय है। सुदेश महतो ने उनकी मेहनत और हौसले को प्रेरणास्रोत बताया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और देश का नाम रोशन करने की कामना की।

Related posts

हेमन्त सोरेन से मिले विधायक सरयू राय,
स्वास्थ्य विभाग एवं स्वास्थ्य मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

admin

नीरजा सहाय डीएवी में करियर काउंसलिंग का आयोजन

admin

वेदांता ईएसएल ने इंडियन रेड क्रॉस और सिटिज़न्स फाउंडेशन के सहयोग से लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

admin

Leave a Comment